टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव थाना कांड संख्या 4/15 धारा 379, 413, 34 भादवि 30 (2) भारतीय वन अधिनियम के अवैध कोयला कारोबारी फरार वारंटी विनोद साव, पिता मंगर साव, साकिन पियरवाटांड़ थाना मुफस्सिल जिला हजारीबाग को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने जानकारी देते हुए कहा कि अवैध कोयला कारोबार फरारी वारंटी विनोद साव 2015 से फरार चल रहा था जिसके घर में लाल वारंट तक चिपकाया गया। तत्पश्चात बीती रात एसआई विजय सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया, जिसे आज हजारीबाग जेल भेज दिया गया। श्री तिर्की ने आगे बताया कि सभी वारंटियों का गिरफ्तार करने की सिलसिला निरंतर जारी रहेगी।