टीम एबीएन, बड़कागांंव (हजारीबाग)। प्रखंड के कांडतरी पंचायत के मिर्जापुर गांव में सोहराय पर्व पर भव्य मेला व ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि कर्णपुरा संघर्ष समिति संयोजक शिवलाल महतो, मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया पारसनाथ प्रसाद, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस उपेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।
मेला का शोभा बढ़ाने को लेकर तथा मनोरंजन के उद्देश्य से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सोहराय पर्व हमारे संस्कृति को जानने व समझने एवं बचाने का एक बेहतरीन तरीका है।
वहीं मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने मेला में उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग मेले में पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनायें इसके लिए सभी बधाई पात्र हैं।मौके पर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूजा समिति अध्यक्ष - सचिव एवं कार्यकर्ता शामिल थे।