टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के पसेरिया गांव में मंगलवार रात्रि हाथियों के झुंड ने दस्तक दी एवं कई घरों को क्षतिग्रस्त किया फसलों को रौंदा व अनाज चट कर गए। विधायक अंबा प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पतरातू क्षेत्र से बड़कागांव की ओर लौट रही थी, इसी क्रम में उन्होंने हाथियों के झुंड को देखकर तुरंत वन विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी और घटनास्थल पर काफी देर तक मौजूद रहीं। वही दिन बुधवार को सुबह क्षेत्र के रेंजर छोटेलाल साव एवं बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडे को हाथियों के हमले से प्रभावित लोगों को हर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश दी जिसके पश्चात बीडीओ जितेंद्र पांडे ने घटनास्थल का मुआयना किया। दोपहर में विधायक अंबा प्रसाद ने रेंजर छोटेलाल साव व समाजसेवी दीपक करमाली को लेकर घटनास्थल पहुंची एवं स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात किया एवं हर सरकारी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।