टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। हिंदुओं के आस्था का पर्व कि छठ का त्योहार नजदीक आता जा रहा है और लोग उसकी तैयारियों में पूरे जोर शोर से लग गये हैं। छठ घाटों की सफाई की जा रही है और आवश्यक सामानों की खरीदारी भी धीरे-धीरे की जा रही है। बुधवार को दारू पंचायत के बेलासोती छठ घाट की सफाई मुखिया सुनील कुमार के सहयोग से किया गया। यहां जेसीबी की सहायता से तालाब की गहरीकरण व सफाई की गई जिनगा में मुखिया पिंकी देवी के पति प्रमोद राम की सहयोग से दर्जनों युवकों ने मिलकर छठ घाट और रास्ते की सफाई की। बस्ती से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते को डस्ट डालकर गड्ढों को भरा गया। मुखिया के सहयोग से हुई सफाई के लिए ग्रामीणों ने उनको धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।