Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

जरूरतमंद परिवार को संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से मिली राशन सामग्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जरूरतमंद परिवार को संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से मिली राशन सामग्री
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (अशोकनगर, मध्य प्रदेश)। गरीबी और अभाव के बीच जीवन गुजार रहे एक जरूरतमंद परिवार के लिए संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आयी है। आसपास के लोगों से परिवार को अन्नपूर्णा मुहिम की जानकारी मिली, जिसके बाद मुहिम के तहत अशोकनगर जिले की शाडोरा तहसील के ग्राम चिरौली में आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और बेसहारा परिवार को राशन सामग्री सहित आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। 

परिवार में कुल दो सदस्य हैं। परिवार की मुखिया रामेति दासी (53 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय कल्याण सिंह, पिछले 12 वर्षों से विधवा हैं। उनकी आंख का आॅपरेशन हो चुका है और वर्तमान में उन्हें आगे इलाज की आवश्यकता है। उनका पुत्र अनिल दास (36 वर्ष) दिव्यांग हैं और लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी के कारण उन्हें चलने-फिरने, बोलने तथा बिस्तर से उठने में भी काफी कठिनाई होती है। उनका भी उपचार आवश्यक बताया गया है। 

परिवार की कुल मासिक आय लगभग 2,100 रुपये है। इसमें रामेति दासी को लाड़ली बहना योजना के तहत 1,500 रुपये तथा अनिल दास को पेंशन के रूप में 600 रुपये प्राप्त होते हैं। परिवार के पास खेती की जमीन, पशु, बैंक में बचत अथवा आय का कोई अन्य साधन नहीं है। 

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार को आवश्यक राशन सामग्री प्रदान की गयी। इसमें 15 किलो आटा, 2.5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 2.5 किलो आलू, 2.5 किलो प्याज, विभिन्न प्रकार की दालें, काले चने, दूध पाउडर, अचार, सरसों तेल, साबुन, नमक, चाय पत्ती और मसाले शामिल थे। इसके अलावा मां और बेटे दोनों के लिए 2-2 जोड़ी कपड़े, गैस सिलेंडर, चारपाई, व कुर्सी भी उपलब्ध करायी गयी। सहायता मिलने से परिवार को दैनिक जरूरतों के लिए राहत मिली है।

विज्ञापन