Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों का सहारा बनी संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों का सहारा बनी संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम
विज्ञापन

ग्वालियर में दो जरूरतमंद परिवारों तक पहुंची मदद 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (ग्वालियर)। आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे परिवारों के लिए समय पर मिलने वाली सहायता किसी संजीवनी से कम नहीं होती। इसी सेवा भावना के साथ संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के दो जरूरतमंद परिवारों को 31 अगस्त 2026 को नि:शुल्क राशन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे कठिन परिस्थितियों में भी जीवनयापन कर सकें। 

डबरा तहसील के जंगीपुरा निवासी 32 वर्षीय प्रीती कुशवाह के परिवार की स्थिति लंबे समय से संघर्षपूर्ण बनी हुई है। उनके पति का 8 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं—16 वर्षीय पूर्वी, जो कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है, भूमि कक्षा 8वीं और टिंकल कक्षा 6वीं में सरकारी विद्यालय में पढ़ रही हैं। 

परिवार की मासिक आय लगभग 3000 रुपये है, जिसमें 1500 रुपये लाड़ली बहना योजना से तथा करीब 1500 रुपये सिलाई कार्य से प्राप्त होते हैं। सीमित आय और स्थायी रोजगार के अभाव के कारण यह परिवार छोटे से कच्चे मकान में जीवन व्यतीत कर रहा है। इसी तरह ग्राम खड़बई, पोस्ट महाराजपुर निवासी 50 वर्षीय मीना जी भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उनके पति का 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 

उनके साथ 18 वर्षीय बेटी सम्मी वर्मा रहती हैं, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। परिवार की कुल मासिक आय लगभग 2100 रुपये है, जिसमें 600 रुपये वृद्धावस्था पेंशन और करीब 1500 रुपये माला बनाने के कार्य से प्राप्त होते हैं। परिवार के पास न तो खेती की जमीन है और न ही कोई अन्य स्थायी आय का साधन। 30़15 फीट के जर्जर मकान में यह परिवार अपना जीवन गुजार रहा है। 

दोनों परिवारों को अन्नपूर्णा मुहिम की जानकारी आसपास के लोगों के माध्यम से मिली। सूचना मिलने के बाद अन्नपूर्णा मुहिम के सेवादारों ने परिवारों की आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों का निरीक्षण किया और जरूरत को देखते हुए उन्हें राशन सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी। संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहीम के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग देकर उनके जीवन में राहत और उम्मीद की नयी किरण पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन