Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 6
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

डबरा में भूख और बेबसी से लड़ रहे परिवार को मिला संबल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डबरा में भूख और बेबसी से लड़ रहे परिवार को मिला संबल
विज्ञापन

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने संवारी जिंदगी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (ग्वालियर)। संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए संत रामपाल जी महाराज जी के पवन मार्गदर्शन में चलायी जा रही अन्नपूर्णा मुहीम के तहत ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में एक असहाय परिवार को मदद पहुंचायी गयी। बीते दिन मंगलवार 11 अगस्त 2026 को इस मुहिम के अंतर्गत परिवार को आवश्यक खाद्य एवं राशन सामग्री उपलब्ध करायी गयी।  

डबरा निवासी पवन शाक्य अपने परिवार के साथ आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी लाली शाक्य और चार बेटियां रिया, सृष्टि, हिमांशी व अनमोल शामिल हैं। करीब दो वर्ष पहले हुए एक दुर्घटना के बाद पवन शाक्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गयी। 

परिवार की आय का मुख्य साधन फूलों की माला बनाना है, जिससे करीब 800 रुपये प्रतिमाह की आमदनी होती है। इसके अलावा परिवार को लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली सहायता राशि पर भी निर्भर रहना पड़ता है। सीमित आय में छह सदस्यों के परिवार का पालन-पोषण करना काफी कठिन हो रहा था। 

जब संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम की टीम ने जमीनी सर्वे के दौरान इस परिवार की अत्यंत दयनीय स्थिति देखी और पूरी जानकारी संत रामपाल जी महाराज जी के समक्ष रखी, तो उन्होंने बिना किसी देरी के तत्काल मदद के आदेश जारी कर दिये। आदेश मिलते ही टीम डबरा पहुंची और पवन जी के परिवार तक आवश्यक खाद्य एवं राशन सामग्री पहुंचायी गयी। 

संत जी के आश्वासन के अनुसार, अब इस परिवार को आजीवन खाद्य सामग्री एवं बुनियादी जरूरतों का सहयोग प्रदान किया जायेगा। संत रामपाल जी महाराज की यह पावन मुहिम आज देश-दुनिया में बिना किसी भेदभाव के असहायों का सहारा बन रही है।

विज्ञापन