Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

अन्नपूर्णा मुहिम बनी विधवा परिवार का सहारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अन्नपूर्णा मुहिम बनी विधवा परिवार का सहारा
विज्ञापन

ग्वालियर के डबरा में जरूरतमंद परिवार को पहुंचाई खाद्य सामग्री 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (ग्वालियर, मध्य प्रदेश)। आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए चलायी जा रही अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में एक असहाय परिवार तक सहायता पहुंचायी गयी। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित इस मुहिम के अंतर्गत परिवार को राशन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी। 

डबरा तहसील के वार्ड क्रमांक 11 स्थित संजीवनी गार्डन के पीछे दीदार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाला यह परिवार लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिवार की मुखिया नफीसा बानो (55 वर्ष) अपने पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। परिवार में उनकी 24 वर्षीय बेटी सेजल शर्मा, 19 वर्षीय बेटी सोनिया शर्मा और 8 वर्षीय बेटा राजू शर्मा शामिल हैं। 

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घर की आय का मुख्य साधन बेटी सोनिया शर्मा द्वारा किया जाने वाला झाडू-पोछा का कार्य है, जिससे करीब 2,500 रुपये प्रतिमाह आय होती है। इसके अलावा लाडली बहना योजना से मिलने वाली करीब 1,500 रुपये की सहायता राशि से परिवार का गुजारा चल रहा है। परिवार के पास न तो स्वयं का मकान है और न ही कोई स्थायी आय का साधन उपलब्ध है। 

परिवार के छोटे सदस्य राजू शर्मा की एक आंख में चोट लगने के कारण उसकी आंख प्रभावित हो गई है, जिससे उसे देखने में परेशानी होती है। परिवार ने उसके उपचार की आवश्यकता भी बतायी है। बताया गया कि अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से इस क्षेत्र में पहले एक परिवार को सहायता प्राप्त हुई थी। इसी से जानकारी लेकर इस परिवार की बेटी ने संत रामपाल जी महाराज जी के आश्रम में संपर्क किया। 

आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए परिवार ने राशन सहायता के लिए संपर्क किया। जानकारी मिलने के बाद अन्नपूर्णा मुहिम के सेवादारों ने परिवार की स्थिति का जायजा लिया और संत जी के आदेश से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। 

अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से जरूरतमंद, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक भोजन एवं जरूरी सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल से कई परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिल रही है। संत रामपाल जी महाराज जी का उद्देश्य गरीबी और लाचारी को खत्म कर भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है।

विज्ञापन