टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय परंपरा कला एवं विरासत मेले का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया गया था। मेले के चतुर्थ दिवस सायं 5 बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सी पी सिंह, सांसद महुआ मांझी, महापौर रोशनी खलको शामिल हुई।
सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया। चतुर्थ दिवस के मुख्य अतिथि मेले परिसर का भ्रमण कर महिलाओं के द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद एवं कई अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया। महुआ माजी एवं रोशनी खालको ने कहा यहां महिला लघु उद्योग के माध्यम से सुंदर मेले का प्रायोजन किया गया है इससे कई लोगो को रोजगार भी मुहैया होगा।
जैसा कि ज्ञात है मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आयी महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाये हैं। इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएं, हस्तनिर्मित उत्पाद, आभूषण, हर्बल वस्तुएं, सूती, सिल्क वस्त्रों के उत्पाद, खानपान की समुचित ब्यवस्था एवं अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। चार दिनों तक लगातार हजारों लोगो ने परंपरा मेले में पहुंच जरूरत की चीजो की भरपूर खरीददारी की। खरीदारी के साथ-साथ लोग क्षेत्रीय शुद्ध खानपान का भी भरपूर आनंद लिया। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
मारवाड़ी सहाय समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव विनोद जैन ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था तथा स्थानीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन भी किया। बराबर ऐसे आयोजन मारवाड़ी भवन के प्रांगण में समिति के द्वारा होते रहेंगे ।
आयोजन से जुड़े प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ द्वारा मेले की ब्यवस्था बेहतर और सुंदर बनाने के लिए उन्हें समान्नित किया गया। साथ ही जिन्होंने स्टॉल लगाये थे। उनके बीच भी पुरस्कार का वितरण किया गया। आयोजन से जुड़े भवन के सभी सेवाधारियों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतीया और धन्यवाद ज्ञापन रमन वोडा ने किया।
इस अवसर पर मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, कमल केडिया,किशन पोद्दार, मनोज चौधरी, आदित्य मल्होत्रा,रमन बोड़ा,कौशल राजगढ़िया, अजय डीडवानिया, कमल शर्मा, निर्मल बुधिया, आनंद जालान सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse