Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एसआर डीएवी के अरहान को अरहान आलम ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी के अरहान को अरहान आलम ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड
विज्ञापन

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के अरहान आलम ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप 2026 में जीता स्वर्ण पदक  

एबीएन स्पोर्ट्स  डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रतिभाशाली छात्र एवं मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम (13) ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप-2026 में अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर विद्यालय, अभिभावकों एवं झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। 

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां कड़े मुकाबलों के बीच अरहान ने अपने शानदार कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासित प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अरहान आलम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरहान भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे। प्राचार्य ने अरहान आलम के साथ-साथ उनके अभिभावक को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन