Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

झारखंड : सर्दी की वापसी, तापमान में गिरावट के आसार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : सर्दी की वापसी, तापमान में गिरावट के आसार
विज्ञापन

झारखंड में फिर लौट आयी सर्दी, अगले 48 घंटे में बारिश और तापमान में गिरावट 

टीम एबीएन, रांची। रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली और उत्तरी भारत में हो रही बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। 

करीब 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है 

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज झारखंड के गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में करीब 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश का असर दिन के समय ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

30 जनवरी तक पलामू और लातेहार में हल्की बारिश 

सेंट्रल झारखंड के जिले जैसे रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी मौसम का असर दिखेगा। यहां हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे ठंड कम महसूस हो रही थी। लेकिन अब बारिश और ठंडी हवा के कारण इन जिलों में न्यूनतम तापमान घटकर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी तक पलामू और लातेहार जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं सेंट्रल झारखंड के कई इलाकों में शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती है। 30 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान फिर से 14 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले 48 घंटों तक लोगों को ठंड और बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन