Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 फरवरी को महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगेगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 फरवरी को महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगेगा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 फरवरी दिन रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में प्रत्येक रविवार को आयोजित अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का 5 वर्ष पूर्ण हो जायेगा। 

मौके पर 1 फरवरी को 251वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया है। साथ ही साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। 

जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स आक्सीजन आदि की जांच की जायेगी। चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जायेगा। ट्रस्ट ने  श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन