Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्याम सरकार है ये, सर झुकाने चले आओ, सच्चा दरबार है ये, सर झुकाने चले आओ...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्याम सरकार है ये, सर झुकाने चले आओ, सच्चा दरबार है ये, सर झुकाने चले आओ...
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 29 जनवरी 2026 को जया एकादशी पर्व अत्यंत श्रद्धा व भक्तिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के ताजे व खुशबूदार फूलों से श्री श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं हनुमान जी का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। 

फाल्गुन मास में खाटू धाम (राजस्थान) स्थित श्री श्याम मंदिर में अर्पित किये जाने वाले निशानों (ध्वजा) की विधिवत पूजन मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बगला व मंत्री धीरज बंका के करकमलों से कर स्थापित किये गये। मंदिर में भक्तों के दर्शनार्थ हेतु निशान (ध्वजा) 3 फरवरी 2026 तक स्थापित रहेंगे। 
रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। 

मौके पर ओ सांवरिया यो निशान महे दूर देश से लाया,  भगत तुम जइयो रे, जइयो रे फागुन में इक बार, बुलावा आयेगा, आयेगा, खाटू से हर बार, बाबा से होगी मुलाकात, अब के फागुण में, नाचेंगे सारी-सारी रात, अब के फागुण में, तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से, होली खेलांगा आपां, गिरधर गोपाल से, आये हैं दिन फागण के, आये हैं दिन नाचण के, आज नहीं तो कब नाचोगे, बीत गये दिन सावन के इत्यादि भजनों की लय पर श्याम भक्त झूमते रहे।  

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा, केसरिया दूध और मगही पान का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस क्रायक्राम को सफल बनाने में रमेश चंद्र सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, विकाश पाडिया, नितेश केजरीवाल, प्रियांश पोद्दार, अमित जलान, अजय साबू का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,636