Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

13 जोड़ियों ने लिया सात जन्मों तक साथ रहने का संकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
13 जोड़ियों ने लिया सात जन्मों तक साथ रहने का संकल्प
विज्ञापन

साथ रहने के वचन लेकर हुए एक दूजे के लिए 

श्री श्री पंचदेव मंदिर प्रांगण बड़ागांई में आज 5 मई को हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम। 

एबीएन सोशल डेस्क। हनुमान क्लब बड़ागांई रांची के तत्वावधान में उपाध्यक्ष व समाजसेवी अशोक कुमार साहू अपने स्मृतिशेष पिता आनंद राम साहू एवं स्मृतिशेष माता सोहदरा देवी के स्मृति में आज दिनांक 5 मई, 2025 को श्री श्री पंचदेव मंदिर बड़ागांई के प्रांगण में 13 जोड़ों क्रमश: प्रभात माली - रानी मुंडा, अमित लिंडा - निकिता कीरो, मुकेश करमाली - पूजा कुमारी, विशाल लोहारा- सिमरन कुजूर, प्रमेन्द्र तुरी- गुड़िया कुमारी, रितिका नायक-स्वाति कुमारी, सुरेंद्र उरांव-मुनिता कुमारी, पवन राम-संध्या कुमारी, सोनू कच्छप-रानी उराव, छोटू उरांव-सुमन उरांव, अमित उरांव-पूनम बिन्हा, संदीप उरांव-प्रियंका उरांव, अनुज मुंडा ममता कुमारी के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सभी 13 वर  की ओर से 10 बजे मंदिर प्रांगण से निकलकर ग्राम भ्रमण करते हुए बड़ागांई चौक तक पहुंच कर पुण: मंदिर प्रांगण वापस पहुंची। मंदिर प्रांगण पहुंचने पर वर-वधु पक्षों ने एक दूसरे को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किये। 12 बजे वरमाला एवं 1- 3 से वैदिक मंत्रों के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए। सिंदूर दान कर सभी वर-वधू सात जन्मों तक साथ-साथ रहने का वचन खाये। 5:30 बजे सभी को  आवश्यक घरेलू सामान व आभूषण देकर व सुरुचि भोज कराकर विदाई दी गयी।  

मौके पर विश्व हिंदू परिषद के झारखंड बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा सामूहिक विवाह आयोजन करता अशोक कुमार साहू को साधुवाद व वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए देते हुए कहा वैवाहिक कार्यक्रम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जो सिर्फ दो आत्माओं को ही नहीं अपितु दो परिवार को जोड़ते वह जगत को आगे बढ़ाने की कामना रखता है। 

कार्यक्रम आयोजक अशोक साहू ने संबोधित करते हुए कहा आर्थिक रूप से तंगी व गरीब परिवार जो विवाह करने में असमर्थ हुआ करते हैं जिसके कारण वे बाध्य होकर अविवाहित ही साथ-साथ रहने में विवश हो जाते हैं, ऐसे ही जोड़ों को उनका सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए विवाह कार्यक्रम आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा यह मेरा तीसरा आयोजन है जिसमें 36 जोड़ों का विवाह हो चुके हैं। 

कार्यक्रम में रमेश तिर्की, बालसाय महतो, डॉ जीवाधन प्रसाद, राजकुमार साहू, रणधीर सिंह, फागु साहु सहित वर-वधुओं के परिवार के साथ-साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। उक्त जानकारी हनुमान क्लब बड़ागांई, रांची के प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष साहु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,098