Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

चार को भोलेनाथ का महारूद्राभिषेक करेगी माहेश्वरी महिला समिति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चार को भोलेनाथ का महारूद्राभिषेक करेगी माहेश्वरी महिला समिति
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति रांची द्वारा भोले बाबा का प्रिय माह श्रावण महीने में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन 4 अगस्त रविवार स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया जा रहा है। महिला समिति के सौजन्य से वर्षो से सामूहिक पार्थिव शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। एकल परिवार या समय के अभाव से ऐसे कोई लोग होते हैं जिन्हें अभिषेक करना तो होता है पर कर नहीं पाते। 

खास कर उनके लिए इस तरह का आयोजन करना महिला समिति का लक्ष्य है। अध्यक्ष भारती चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू, उपाध्यक्ष अनीता साबू एवं वंदन मारू के अनुसार अभिषेक में सभी यजमान जोड़ों के लिए अलग-अलग कच्ची मिट्टी से बने शिव जी के साथ संपूर्ण पूजन सामग्री, दूध, दही, प्रसाद, पुष्प आदि की तैयारी समिति करेगी, जिसके लिए शुल्क निर्धारित है। 

कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, सह सचिव कविता मंत्री, पूनम राठी, अंजना गट्टानी ने बताया इस बार रांची के आचार्य श्री अनूप जी दधीचि के सान्निध्य में यह महा रूद्राभिषेक 21 जोड़ों के साथ सुबह 10 बजे से पूजा प्रारंभ किया जायेगा। साथ भी प्रसाद भोजन भी रहेगा। सह कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने कहा कि इस पूजा में कोई भी भाग ले सकते हैं। 

पहले से समिति सदस्य या माहेश्वरी भवन में या फिर 9470110091  / 9430346664  में संपर्क करना होगा। रविवार को होने वाली पूजा के लिए सभी सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला समिति रांची की मीडिया प्रभारी  रश्मि कोठारी मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,014