टीम एबीएन, रांची। राजधानी के पर बने फ्लाईओवरों पर जल्द ही हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाने की तैयारी चल रही है। ट्रैफिक पुलिस शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रातू रोड, कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर पर अत्याधुनिक कैमरे लगाने की योजना बना रही है।
हालांकि कैमरे कब तक लगाये जायेंगे, इसकी आधिकारिक समय-सीमा तय नहीं हुई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी गयी है और जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाया जायेगा।
ट्रैफिक एसपी ने बताया कि फ्लाईओवरों पर लगने वाले हाईटेक कैमरे सिर्फ वाहनों की निगरानी ही नहीं करेंगे, बल्कि ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। कैमरों की मदद से दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान करने में भी आसानी होगी।
शहर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सकती है। पुलिस तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। कैमरे लगने के बाद फ्लाईओवरों पर बेलगाम रफ्तार पर लगाम लगने के साथ-साथ अपराधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse