एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। थाना टोली निवासी सह भाजपा नेता अशोक घोष का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने कहा कि मिलनसार स्वभाव के समाजसेवी अशोक घोष का असामयिक निधन काफी दुखदायी है।
मौके पर झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सुमन, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मुमताज अहमद, अरुण राम, अनिल सिंह, सुबोध सैन गुप्ता, अरशद इमाम, रिजवान जाहिद, अकबर अंसारी, अयूब अंसारी, अब्बास अंसारी, मुश्ताक अंसारी, नौशाद अंसारी, परवेज शाह आदि ने कहा कि स्वर्गीय अशोक घोष हमेशा सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। सबों के दु:ख दर्द में शरीक होते थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse