सिमडेगा : पुलिस कांस्टेबल को ऑन ड्यूटी गोली लगने से मौत, मची अफरातफरी

 

  • सिमडेगा : पुलिस कांस्टेबल को ऑन ड्यूटी गोली लगने से मौत, मची अफरातफरी
  • ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत; मचा हड़कंप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में रविवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की उसकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजू तिर्की के रूप में हुई है, जो रांची के रातू पुलिस थाना क्षेत्र के तिगरा गांव के निवासी थे। 

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एस खोत्रे ने बताया, जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मृत्यु हो गयी। वह महाबुआंग थाने में ड्यूटी पर था, जहां यह घटना सुबह करीब 10 बजे घटी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान के पास इंसास राइफल थी, जो दुर्घटनावश चल गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

एसपी ने बताया कि जवान को तत्काल सिमडेगा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जवान की मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse