एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 26 मई (दिन मंगलवार) को संध्या 7 बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान को ऐतिहासिक और गरिमामयी बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में कार्यक्रम के महामंत्री सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में कृषि मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी और जिम्मेदारियां सौंपी गयी।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जगह-जगह बैठक कर आम लोगों को भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का न्योता दिया जा रहा है।
तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम महामंत्री सचिन कुमार साहु, कार्यक्रम संयोजक सत्यम कुमार, चंदन गोप, सरवन सिंह, गोपाल पांडे, शशि सिंह, दुखन सिंह, सृष्टि पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने लोहरदगा के सभी सनातन धर्मावलंबियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अपील की है कि वे समय पर शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण पहुंचकर भव्य गंगा आरती में शामिल हों और पुण्य के भागी बनें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse