एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लोयाबाद वार्ड संख्या-8 में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और गुणवत्ता में कमी देखी जा रही है। निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री जैसे घटिया क्वालिटी के सीमेंट बालू जैसे सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ठेकेदार ओर वार्ड नंबर 8 के जेई की मिलीभगत से इतना बड़ा घोटाला किया जा रहा है। निर्माण कार्य की उचित निगरानी नहीं होने के कारण ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।
नगर निगम के संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) निर्माण स्थल पर नियमित निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद केवल औपचारिक जांच कर ठेकेदारों के बिल पास कर दिये जाते हैं, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है, जिससे निर्माण कार्य की वास्तविक गुणवत्ता की जांच नहीं हो पाती।
ठेकेदार और वार्ड नंबर 8 के जेई की मिलीभगत के कारण सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है तथा नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यदि निर्माण कार्य की जांच करायी जाये जाए तो कई अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse