Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी : डीएवी गांधीनगर की छात्राओं को तृतीय स्थान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी : डीएवी गांधीनगर की छात्राओं को तृतीय स्थान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मधुपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) में डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल, रांची की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। 

पूरे प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। 

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं और विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। 

विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई दी।

विज्ञापन