टीम एबीएन, रांची। बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा में शनिवार को बिजनेस प्लान-2026 का आयोजन हुआ। आईआईसी-बीआईटी के फ्लैगशिप वार्षिक कार्यक्रम बीआईटी-निशान (स्टार्टअप इनोवेशन कॉन्टेस्ट) के प्री-क्वालिफायर इवेंट के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने नये बिजनेस आइडिया और नवाचार को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीच्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी), बीआईटी मेसरा की ओर से और मदन मोहन मोहंका सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप और फाइनेंस क्लब एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल (ईडीसी) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित था।
इसमें बीआईटी मेसरा के सभी कैंपस के विद्यार्थियों को अपने स्टार्टअप आइडिया, बिजनेस प्लान और इनोवेटिव कॉन्सेप्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना तथा उनके विचारों को व्यावहारिक बिजनेस मॉडल में विकसित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
आयोजकों के अनुसार, बिजनेस प्लान-2026 में चयनित प्रतिभागियों को आगे बीआईटी-निशान स्टार्टअप इनोवेशन कॉन्टेस्ट में अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की थीम अपोर्चुनिटीज डॉन्ट हैपेन, यू क्रिएट देम रखी गयी है।
103 टीम में से 40 टीम का चुनाव हुआ, जिनमें से 20 आईआईसी-बीआईटी और 20 मदन मोहन मोहंका सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के द्वारा शुरुआती स्टार्ट पे लिए आर्थिक सहयोग दिया जायेगा।
बिजनेस प्लान- 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के कुलपति प्रोफ. इंद्रनील मन्ना से हुआ। कार्यक्रम को कामयाब बनाने में, डॉ. राजू पोद्दार, डीन, ड्राई एंड चेयरमैन आईआईसी की अहम भूमिका, डॉ आनंद प्रसाद सिन्हा ने सभी का धन्यवाद किया।
बिजनेस पालन के जूरी मेंबर को संस्थान के बाहर से आमंत्रित किया गया था और डॉ. प्रियंक सक्सेना, डॉ. चंचल कुमार मिश्रा, डॉ संदीप सिंह त्रिपाठी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंग और अन्य बीआईटी मेसरा से जूरी मेंबर थे।