Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

टाटा की शांभवी जायसवाल को 100% अंक, आइसीएससी परीक्षा में बनी नेशनल टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटा की शांभवी जायसवाल को 100% अंक, आइसीएससी परीक्षा में बनी नेशनल टॉपर
विज्ञापन

लोयला स्कूल की छात्रा है शांभवी,माता-पिता हैं डॉक्टर 

पर आइआइटी मुंबई से सीएस की पढ़ाई करने का है सपना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की छात्रा शांभवी जायसवाल ने आइसीएससी 10वीं की परीक्षा में सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर बनी हैं। शांभवी की इस उपलब्धि से एक बार फिर जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका दिया है। 

शांभवी के पिता डा अभिषेक जायसवाल एमटीएमएच जमशेदपुर में कैंसर रोग के विशेषज्ञ हैं जबकि मां डा ओजस्वी शंकर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में गाइनिक विभाग की प्रोफेसर हैं। शांभवी के दादा का नाम स्व. राजकिशोर जायसवाल और दादी का नाम स्व. रेखा रानी जायसवाल तथा नाना जी का नाम डॉ शंकर रामदास हैं जो किशनगंज में फिजिशियन हैं जबकि नानी माधुरी रामदास गृहणी हैं। 

शांभवी ने ABNNEWS24.COM को बताया कि वह अपने माता-पिता के मेडिकल पेशे से इतर आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। उनका सबसे पसंदीदा विषय गणित है। 

नेशनल टॉपर शांभवी ने पूछने पर बताया कि वह दिन मेें ही 5-7 घंटे पढ़ना पसंद करती हैं जबकि वह रात्रि 10 बजे तक सोने चली जाती हैं। रिजल्ट के बारे में पूछे जाने पर शांभवी जायसवाल ने बताया, मुझे इतना विश्वास था कि परीक्षा हर विषय में शानदार तरीके से दी हूं इसलिए स्कूल टॉपर अवश्य बनूंगी और झारखंड में भी अच्छा रैंक रहेगा। परंतु सच यह है कि मैंने सपने में भी नेशनल टॉपर बनने के बारे में नहीं सोचा था। 

आज रिजल्ट था और माता-पिता चाहते थे कि वे मेरे साथ रहें किन्तु डॉक्टर होने के चलते अपने-अपने अस्पताल काम पर चले गए। मैंने जब रिजल्ट चेक किया तो हर विषय में शत प्रतिशत अंक आये थे और नेशनल टॉपर में मेरा नाम था। मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ कि यह मैं ही हूं, मेरा ही नाम है। फिर स्थिर होकर अपने माता-पिता को फोन किया और बताया कि मैं नेशनल टॉपर बनी हूं तो वे भी चौक गए। 

मेरे माता-पिता और नाना-नानी मेरे रिजल्ट से बहुत खुश हैं। बता दें कि शांभवी स्टैंडर्ड 6 से जमशेदपुर के लोयोला स्कूल में पढ़ रही है। इसके पूर्व वह दिल्ली में पढ़ती थीं जहां उसके माता-पिता पोस्टेड थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,664