Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी मेसरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आरपीसी और सीएसके की टीमें विजयी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी मेसरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आरपीसी और सीएसके की टीमें विजयी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित प्रो सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी फैकल्टी क्रिकेट लीग के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को चौथा मैच आरसीपी बनाम ईबीएस खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर आरसीपी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाये। जिसमें चंचल ने नाबाद 61 रन, अजय ने 22 रन, ईबीएस की ओर से दुर्गा और कार्तिक ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में ईबीएस ने 12 ओवर में 42/6 रन बनाये। आरसीपी 75 रनों से विजयी रही। मैन आफ द मैच चंचल रहे। 

पांचवां मैच सीएसके बनाम एमएसडी खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सीएसके ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया। एमएसडी ने 12 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाये। एमएसडी के लिए रवि ने सर्वाधिक 28 रन बनाये। 

सीएसके के लिए मुस्तफी, रजनीश और जितेंद्र ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सीएसके ने 92/6 रन बनाये। सीएसके के लिए श्रीधर ने नाबाद 43 रन बनाये और मैन आफ मैच चुने गये। सीएसके ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

वहीं छठा मैच आरसीपी बनाम आरएडी खेला गया। जिसमें टॉस आरसीपी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आरसीपी की टीम छह विकेट खोकर 57 रन बना सकी। आरएडी के लिए संजय ने 2, आदर्श और मनोज ने 1-1 विकेट लिया। 

जवाब में आरएडी का स्कोर 55/8 रहा। आरएडी के लिए अरविंद ने 18 रन बनाये। आरसीपी 3 रनों से विजयी रही। अजय, आकाश और आलोक ने दो-दो विकेट लिये। मैन आफ द मैच अजय रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,346