टीम एबीएन, रांची। संविधान निर्माण के 75वीं वर्षगांठ पर मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची में 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रार्थना सभा में हर रोज की तरह संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी, जिसे सभी छात्र-छात्रओं ने एक साथ दुहराया ।
तत्पश्चात संविधान के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद के उल्लखनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पेंटिंग, निबंध तथा भारतीय संविधान विषयक इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के अंबेडकर सभागार में किया गया। क्विज प्रतियोगिता में सिदो-कान्हू हाउस, चांद भैरव हाउस एवं बिरसा मुंडा हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में रानी कुमारी, अनामिका कुमारी, बिंदिया कुजूर, भवानी मेहता, ज्योति कुमारी, उमेश कुमार नंद एवं केसर प्रसाद निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका विद्यालय के कोआॅर्डिनेटर परितोष चौधरी ने निभायी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।