टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा लालपुर में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें पुणे की संस्थान एम डॉक्स में प्रबंधक के रूप में कार्यरत बी आई टी की पूर्वर्ती छात्रा ऋचा जायसवाल ने इस आयोजन में शामिल कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों को अपने अनुभव बहुत ही सहजता से बताया।
उन्होंने बताया कि नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए जेनटिव एम आई विकसित परिदृश्य गहरी जानकारी छात्रों के बीच रखा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति जिज्ञासु बनने की बात रखी। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित बी आई टी के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने इस प्रकार के शैक्षणिक व्याख्यान आयोजित करने के लिए डॉ अमृता प्रियम और डॉ संजय कुमार को बधाई देते हुए इस कार्यक्रम की भविष्य में छात्रों को मिलने वाले फायदे के बारे में बताया।
आज के इस आयोजन में डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, शुभाशीष रॉय, डॉ चिंतापल्ली डॉ एन के सिंह, डॉ कुंतल मुखर्जी, मनोज गिरी, डॉ वी के शर्मा, सुनील उरांव सहित कार्यक्रम समन्यक स्नेहा, निविकार ने भाग लिया।