Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी कपिलदेव में प्रतिभा सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव में प्रतिभा सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव में आज प्रतिभा सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ग दस और बारह की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पासबा के राज्य स्तरीय अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने पुरस्कृत किया। साथ ही कल ही संपन्न हुए क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और कप देकर पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा ने पासबा के अध्यक्ष श्री आलोक दुबे और उनकी टीम  का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और आलोक दुबे के नेतृत्व में पासबा वर्ग दस और बारह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करता रहा है। इस वर्ष डीएवी कपिल देव के बच्चे सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये थे। इसलिए पासबा आज उन्हें विद्यालय के प्रांगण में ही पुरस्कृत कर रहा है। 

सिन्हा ने पासबा के राज्य अध्यक्ष आलोक दुबे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका परिचय कराया। प्राचार्य ने कल डीएवी कपिलदेव की ओर से खेले गये क्रिकेट मैच के फाइनल में अंतिम गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाने वाले छात्र ओम मिश्रा की बहुत तारीफ की। 

प्राचार्य ने कहा कि व्यक्ति को अंतिम समय तक भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी कपिल देव ने क्रिकेट के अंडर 14,17 और 19 तीनों ही ग्रुप में जीत हासिल कर चैंपियनशिप हासिल की है। 

पासबा के अध्यक्ष आलोक दुबे ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पास अवसर हैं तो चुनौतियां भी  हैं ।उन चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय और विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि डीएवी कपिलदेव ने अपना अच्छा स्थान बना लिया है और इसे बरकरार रखने की जरुरत है। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,980