टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग के 12 संस्करण में कंप्यूटर सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच गया है।
- मैच-1 (2/12/23) कंप्यूटर सुपर किंग्स बनाम एलक्ट्रोब्लास्टर्स
टॉस-कंप्यूटर और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कोर कार्ड- कंप्यूटर सुपर किंग्स 12 ओवर में 102/1। श्रीधर ने नाबाद 26 और रजनीश ने नाबाद 57 रन बनाये।
जवाब में ब्लास्टर्स ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 89 रन बनाये। कार्तिक ने नाबाद 45 रन बनाये। कंप्यूटर 13 रन से जीता। रजनीश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
- मैच-2 (मैकेनिकल चैलेंजर्स बनाम इलेक्ट्रोब्लास्टर्स)
टॉस जीतकर ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ब्लास्टर्स ने 11.2 ओवर में 96 रन बनाये। कार्तिक-41 और नीतीश ने 26 रन बनाये।
जवाब में मैकेनिकल ने 10.3 ओवर में 97/1 का स्कोर बनाया। धीमान ने 47 रन बनाये और मृणाल-23 के साथ नॉट आउट रहे। धीमान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैकेनिकल ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।