टीम एबीएन, रांची। संत अलोयसियुस इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शनिवार को भव्य साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस साइंस एग्जीबिशन में कॉलेज में अध्यनरत साइंस आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकाय के प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट ने हिस्सा लेकर साइंस के प्रति अपनी समझदारी और साझेदारी का प्रदर्शन विभिन्न मॉडलों के माध्यम से किया। आज की इस साइंस एग्जीबिशन में विभिन्न वर्गों में बैठकर कल 77 स्टूडेंट्स ने साइंस कॉमर्स और आर्ट्स के क्षेत्र से संबंधित मॉडल की प्रस्तुति के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम रहे। ब्रदर ब्रदर जेत्रोम ने अपने अपने उद्घाटन संबोधन में आज के इस साइंस एग्जीबिशन को छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभाओं को पहचान और निखारने का एक अच्छा मंच बताया उन्होंने कहा आज का यह सैंट अलोयसियस हाई स्कूल साइंस एग्जीबिशन के मामले में बहुत ही प्रसिद्ध रहा है।
साइंस इस साइंस एग्जीबिशन में यहां के स्टूडेंट्स अपने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से साइंस के प्रति अपनी छुपी प्रतिभाओं को दर्शाते आये हैं और इस तरह के साइंस एग्जीबिशन कंपटीशन में प्रथम द्वितीय वक्त विजेता का खिताब जीतकर अपने विद्यालय अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। साइंस एग्जीबिशन में संत ऑलवेज के छात्र न सिर्फ झारखंड की राजधानी रांची में बल्कि देश की राजधानी दिल्ली तक में विभिन्न विद्यालयों के बीच अपना परचम लहराया है।
आज ही इसके साथ ही उन्होंने इस साइंस एग्जीबिशन में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स को उनकी भागीदारी के लिए बधाइयां दी और इस प्रदर्शनी की सफलता के कामना करते हुए इसका विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर उनके साथ संत ऑलवेज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रदर अल्फांस टोप्पो और इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर क्लेमेंट उपस्थित थे।
साइंस एग्जीबिशन के उद्घाटन की घोषणा के बाद मुख्य अतिथि ब्रदर जेत्रोम, ब्रदर ऑल फोंस और क्लेमेंट तीन ऑन ने एग्जीबिशन में कतारबद्ध रखें मॉडल का मुआयना करते हुए स्टूडेंट से उन मॉडल से संबंधित सवाल पूछे।
आज के इस एग्जीबिशन के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह और जज्बा देखने लायक था इस अवसर पर आज के कार्यक्रम की तीन सदस्य निर्णायक मंडली जिसमें कॉलेज के शिक्षक अनुराग, सुश्री आकांक्षा तथा श्रीमती सुमन ने अलग-अलग समूह में बंटकर छात्रों से उनके मॉडल पर आधारित सवाल पूछे।
उन सवालों प्राप्त उत्तर के आधार पर निर्णायक मंडली ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। प्रदर्शनी में साइंस के 68 मॉडल कॉमर्स के छात्रों ने 6 और आर्ट्स के छात्रों ने तीन मॉडल प्रस्तुत किया प्रस्तुत मॉडल में टेस्ला कंपनी 3D आर्गन प्रिंटिंग, एकाउंटिंग टैक्स और जीएसटी भूकंप तथा अन्य विषयों से संबंधित मॉडल रखे गए थे।