Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

दुमका : विश्व पर्यटन दिवस पर चुटोनाथ में चला स्वच्छता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुमका : विश्व पर्यटन दिवस पर चुटोनाथ में चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
  • दुमका : विश्व पर्यटन दिवस पर चुटोनाथ में चला स्वच्छता अभियान
  • श्रमदान कर पर्यटन स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का दिया संदेश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका के तत्वावधान में प्रखंड जामा अंतर्गत पर्यटन स्थल बाबा चुटोनाथ एवं चुटोनाथ पार्क परिसर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

चार स्तरीय कचरा प्रबंधन एवं जल संरक्षण अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम में जिला समन्वयक-आईईसी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं पार्क में भ्रमण के लिए पहुंचे लोगों को चुटोनाथ पर्यटन स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटन स्थल पर जगह-जगह चार स्तरीय कचरा प्रबंधन व्यवस्था अपनाने तथा जल संरक्षण के उपायों को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि चुटोनाथ को एक आदर्श स्वच्छ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

स्वच्छता ही पर्यटन का असली श्रृंगार है

इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि “स्वच्छता ही पर्यटन का असली श्रृंगार है।” पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त होता है तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। लोगों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निस्तारण करें तथा चुटोनाथ की प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्ता को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

जल सहिया एवं कर्मियों ने किया श्रमदान

स्वच्छता कार्यक्रम में जल सहिया, प्रखंड वास समन्वयक एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों सहित अन्य संबंधित कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन