टीम एबीएन, रांची। आज मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन आगमन पर पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग एवं मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद अखिलेश पांडेय से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों एवं जनहित के विषयों को प्रमुखता से रखा।
इस दौरान निम्नलिखित मांगों पर विशेष रूप से चर्चा की
- संतरागाछी-खाटीपुरा जयपुर एक्सप्रेस (18061/18062) का परिचालन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग।
- गढ़वा टाउन-रांची के बीच डाल्टनगंज एवं गढ़वा रोड होकर नई ट्रेन का परिचालन शुरू करने का अनुरोध, जिससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं आम यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
- सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (13349/13350) का सिगसिगी स्टेशन पर ठहराव देने की मांग।
- पलामू संसदीय क्षेत्र में निर्मित एवं निर्माणाधीन एलएचएस/ आरयूबी में स्थायी एवं प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था कराने का आग्रह। साथ ही, नगर ऊंटारी-भवनाथपुर रोड स्थित एलएचएस/ आरयूबी की समस्या को देखते हुए वहां आरओबी निर्माण पर विचार करने की मांग।
- पलामू में रेलवे उत्पादन इकाई/मेगा वैगन मेंटेनेंस सुविधा स्थापित करने तथा पीओएच/ आरओएच वर्कशॉप की स्थापना की मांग। इसके लिए गढ़वा रोड एवं जपला रेलवे स्टेशन जैसे उपयुक्त स्थानों पर विचार करने का अनुरोध किया।
- पलामू एवं गढ़वा आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करना तथा रेलवे के माध्यम से रोजगार एवं आर्थिक विकास के नये अवसर सृजित करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।
- उपरोक्त सभी मांगों पर महाप्रबंधक श्री गर्ग ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।