Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : धनसार साइबर ठगी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : धनसार साइबर ठगी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनसार थाना पुलिस ने साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार (21 वर्ष), पिता सुरेश भगत, निवासी सेमरा हाट, पोस्ट सेमरा बाजार, थाना तूरकोलिया, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी धनसार थाना कांड संख्या 81/2026, दिनांक 17 मई 2026 का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है। उसके खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) और 67 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन