एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ पर भारी संख्या में जा रहे कांवरियों को नियंत्रित करने पहुंचे थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते रात्रि भारी संख्या में कांवरिया जल लेकर जा रहे थे।
इसी क्रम में डीजे बजाना और नाच-गान के दौरान सड़क पर जाम लग गया। उक्त सूचना पाने पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम हटाने की कोशिश की। इसी बीच कांवड़ियों ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल को यहां के एम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि बोकारो जिला से पुलिस का काफी संख्या बल देवघर भेज दिया गया है। इस कारण से थाना पर फोर्स की कमी हो गयी है। यही कारण था कि थाना प्रभारी अकेले उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि कुछ कांवरिये नशे में धुत थे और उन्होंने ही इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और कड़ी पूछताछ कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse