Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

धनबाद : छापामारी से लौट रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : छापामारी से लौट रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

छापेमारी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों के साथ भयानक हादसा, 1 कांस्टेबल की मौत; तीन की हालत नाजुक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में मंगलवार तड़के एक पुलिस वाहन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से एक कांस्टेबल की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य कर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं।  

घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी मार्ग पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब पुलिसकर्मी धनबाद के मैथन बांध चौकी क्षेत्र में छापेमारी के बाद हजारीबाग लौट रहे थे। चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत ने बताया कि मृतक कांस्टेबल की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर निवासी राम लखन यादव (55) के रूप में हुई है।  

धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) कुमार विनोद ने बताया, तीन कांस्टेबल और एक चालक को छापेमारी के लिए धनबाद भेजा गया था। लौटते समय चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक ट्रक से टकरा गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 78,275