पुलिस हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो

 

  • पुलिस हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो
  • सीसीएल लातेहार के आंदोलन स्थल से किया गया था गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। उन्हें आज दोपहर लगभग 02:00 बजे आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं एवं लिखित शर्तों के साथ रिहा किया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं समर्थकों ने बालूमाथा थाना परिसर में अपना जमकर विरोध दर्ज किया। जिसे प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ाते जा रही थी। अंततः एक दिन बाद रिहा करना हुआ। रिहाई के साथ समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला। 

रिहाई के उपरांत श्री महतो ने अपने समर्थकों के साथ बालूमाथा चौक में स्वर्गीय रामकुमार भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लातेहार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कड़ी निगरानी के बीच उन्हें जिला सीमा तक पहुंचाया।

राजधानी रांची पहुंचने के बाद श्री महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मगध परियोजना, सीसीएल क्षेत्र लातेहार में लंबे समय से अवैध उत्खनन एवं अनियमित परिवहन का कार्य जारी है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अवैध उत्खनन से बने जलाशय में डूबने से तीन स्थानीय बच्चों की दुखद मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र की जनसमस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं।

श्री महतो ने कहा कि मृतक परिवारों को न्याय, उचित मुआवजा तथा स्थानीय लोगों की लंबित मांगों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse