पूर्वी सिंहभूम : जेएलकेएम संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

जल्द घोषित होंगे 51 जिला स्तरीय पदाधिकारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गालूडीह (घाटशिला), पूर्वी सिंहभूम। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन विस्तार एवं पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज मनोज महतो भवन, गालूडीह घाटशिला में संपन्न हुई। 

बैठक में कोल्हान प्रमंडल जिला पुनर्गठन प्रभारी देवेन्द्र नाथ महतो केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष, संतोष महतो केंद्रीय सचिव,  मार्शल महतो, संतोष सिंह एवं रवि महतो सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान संगठन विस्तार प्रभारियों ने संगठन के नीति-सिद्धांत, उद्देश्य एवं जनाधार को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है, इसलिए प्रत्येक पंचायत एवं बूथ तक संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। 

मौके पर जानकारी दी गयी कि पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन के पुनर्गठन के तहत जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 51 जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची शीघ्र जारी की जायेगी। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों एवं 6 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा तथा समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी। 

वक्ताओं ने कहा कि संगठन का लक्ष्य जनता की आवाज को मजबूती देना, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ना तथा झारखंड के स्वाभिमान, अधिकार और विकास के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse