टीम एबीएन, रांची। बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दौरान मिले निर्देशों के अनुपालन को लेकर तत्परता से आगे बढ़ने पर सहमति बनी है।
प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक में 21 जून को व्यापक रूप से योग दिवस पार्टी स्तर पर मनाने, 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा समेत अन्य कई कार्यक्रम को लेकर योजना को अंतिम रूप दिया गया है।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आगामी संगठनात्मक एवं जन सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के निमित्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दौरान मिले निर्देशों के अनुपालन को लेकर झारखंड बीजेपी पूरी तरह तत्पर है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिली राजनीतिक मार्गदर्शन से झारखंड भाजपा नयी ऊर्जा और उत्साह में दिख रही है।
बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के बाद संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ, जिला एवं प्रदेश स्तर पर नियमित मासिक बैठकों की श्रृंखला निर्धारित की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse