टीम एबीएन, रांची। झारखंड राजस्थानी अकादमी की सत्र 2023-26 की वार्षिक आमसभा दिनांक: 14 जून 2026 , दिन: रविवार, समय: प्रात:11 बजे से स्थान: श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, राँची (आधार तल) में आयोजित हुई।
झारखंड राजस्थानी अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष अजय मारू ने सभी वरिष्ठ संस्थापक एवं आजीवन सदस्यों का स्वागत करते हुए तदोपरांत अकादमी के कुल 6 दिवंगत सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त किया एवं एक मिनट का मौन आमसभा में रखा।
झारखंड राजस्थानी अकादमी के संस्थापक महासचिव श्री विनय सरावगी ने सत्र 2023-26 की वार्षिक आमसभा की कार्यवाही एवं प्रतिवेदन सभा पटल में राजस्थानी भाषा में प्रस्तुत किया, जिसे सर्व सम्मति से संपुष्टि किया गया। अकादमी के कोषाध्यक्ष श्रद्धेय धर्मचंद जैन रारा के देवहसान पश्चात अध्यक्ष श्री अजय मारू ने आय व्यय का लिखित ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया।
चुनाव पदाधिकारी अजय मारू ने बताया कि झारखंड राजस्थानी अकादमी के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव हेतु कुल 11 नामांकन पत्र अंतिम तिथि 7 जून 2026 तक प्राप्त हुए, जिनमें क्रमशः सर्वश्री विनय सरावगी, बसंत मित्तल, पंकज पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, शिव शंकर साबू, मनोज बजाज, दीपक मारू, अशोक पुरोहित, आशीष मोदी मीनू, राकेश जैन रारा, संदीप मुरारका है।
चुनाव पदाधिकारी श्री मारू ने बताया कि अकादमी में कुल 11 कार्यकारिणी समिति पद है एवं 11 ही उपरोक्त वैध नामांकन प्राप्त हुए, जिन्हें सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया जाता है साथ ही सभा को जानकारी दिया कि चुनाव पदाधिकारी 11 निर्वाचित कार्यकारणी समिति की बैठक करेंगे, जिससे पदाधिकारीयो का चयन निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य करेंगे।
विविध- अध्यक्ष की अनुमति से हेतु अध्यक्ष अजय मारू ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं राष्ट्रीय मंत्री मनोज बजाज को बनने पर अकादमी की ओर से हार्दिक बधाई दी।धन्यवाद ज्ञापन गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने दिया तत्पश्चात सभा की कार्यवाही संपन्न हुई।
इस अवसर पर राजकुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, पूरनमल जैन, अरुण छांवछरिया, ओम प्रकाश प्रणव, आलोक तुलस्यान, रमेश जी शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, सौरव सरावगी, किशोर मंत्री, पवन पोद्दार, राजीव मित्तल, कमल केडिया, नरेंद्र जैन, ललित केडिया, प्रदीप केडिया, संजीव बजाज, अनुज मोदी, अरुण केडिया, किशन शर्मा, कमल शर्मा, अमित सारस्वत, विश्वनाथ नारसरिया, राजेश कौशिक, बसंत हेतमसरियां, शशिकांत बजाज, सुंदर लाल रामसिसरिया, विनोद जैन, पवन शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज बजाज ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse