एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर झारखंड सरकार, धनबाद पुलिस, झारखंड पुलिस, CISF समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को टैग करते हुए मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
अपने पोस्ट में आरोप लगाया है कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोढ़िया बस्ती स्थित बिनोद बिहारी महतो अस्पताल के अंदर शिव मंदिर के समीप खुलेआम अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा है। प्रतिदिन ट्रकों तथा हाईवा वाहनों के माध्यम से अवैध कोयला बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार के कारण बीसीसीएल एवं राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि कोयला माफिया लगातार मालामाल हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद के एसएसपी महोदय लगातार अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोयला माफिया प्रशासन को गुमराह करके तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोढ़िया बस्ती स्थित बिनोद बिहारी महतो अस्पताल के अंदर शिव मंदिर के समीप अवैध कोयला कारोबार को जारी रखे हुए हैं। इससे प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।
रत्नेश कुमार ने संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अवैध कारोबार पर रोक लग सके ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse