एबीएन सोशल डेस्क। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पीड़ित मानव सेवा के पवित्र केंद्र श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग रांची स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) में रह रहे 50 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों के लिए महिला चेतना मंच की ओर से विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आश्रम के रसोईघर में स्वच्छता एवं पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखते हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों से युक्त भोजन प्रसादी तैयार करायी गयी। महिला चेतना मंच की सदस्यों ने अत्यंत आत्मीयता, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ अपने हाथों से सभी प्रभुजनों को भोजन कराया।
भोजन के दौरान आश्रम का वातावरण करुणा, प्रेम और मानवता की भावना से ओत-प्रोत रहा। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। समाज के उपेक्षित, असहाय और निराश्रित लोगों के जीवन में सम्मान, अपनापन और खुशियां लाने का कार्य सबसे बड़ा पुण्य है।
उन्होंने कहा कि महिला चेतना मंच द्वारा किये जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सामाजिक उत्तरदायित्व की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने महिला चेतना मंच की सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, संवेदना और समर्पण का यह भाव समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को मानव कल्याण के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर महिला चेतना मंच अध्यक्ष उषा मंत्री, सचिव किरण गाड़ोदिया, पुजारी अरविंद पांडे, सरोज पेड़ीवाल, उर्मिला राठी, सुशीला सिंघानिया, सरोज रथी, अनुपमा मंत्री, प्रभा मोदी, चंदा अग्रवाल, उषा डागा, मंजू, रश्मि, शारदा, कंचन, बिंदु, ज्योति, लक्ष्मी, मोनिका, रिंपल, रेखा, हेमा, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse