कतरास : अवैध उत्खनन के खिलाफ लोगों का जोरदार प्रदर्शन

 

मिथलेश तिवारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के अंतर्गत ब्लॉक फोर कोलियरी में शुक्रवार को कोरीडीह के निकट चल रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ब्लॉक 4 कोलियरी का उत्पादन ठप कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गोविंदपुर एरिया 3 के कोरीडीह 56 नंबर में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन प्रशासन के संरक्षण में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कल बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ मुहाना बंद करना चाहा, लेकिन सोनारडीह पुलिस से सहयोग नहीं मिलने के कारण मुहाना बंद नहीं कराया जा सका।

अवैध उत्खनन करने वाले लोगों ने पानी का भी पाइप तोड़ दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध उत्खनन करने वाले दया निधि सिंह, बबलू सिंह, निकेश सिंह, बिट्टू सिंह आदि लोग अवैध उत्खनन का विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं।

सोनारडीह ओपी प्रभारी श्री पाल ने बताया कि कल बरोरा में रोड जाम के कारण बल उपलब्ध नहीं कराया गया। सहयोग नहीं करने की बात बेबुनियाद है। अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जायेगा। इधर, आज फिर ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारी ब्लॉक 4 को एक पत्र लिखकर अवैध उत्खनन रोकने की अपील की है।

प्रदर्शन करने वालों में पिंटू महतो, सुभाष महतो, गोपाल महतो, हरि महतो, गुड्डू महतो, निरंजन महतो, राजू महतो, कैलाश महतो आदि शामिल हैं। कल से यहां अवैध उत्खनन के खिलाफ हंगामा हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse