टीम एबीएन, रांची। गोविंदपुर, धनबाद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति, मीठे सरल स्वभाव रहित ब्यक्तित्व के धनी श्री नंदलाल अग्रवाल जी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनको बहुत बहुत हार्दिक बधाई ढेर सारी शुभकामनाएं।
जैसा कि ज्ञात है श्री नंदलाल अग्रवाल जी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। उनके मनोनयन से झारखंड के युवाओं में नया उत्साह सहित राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का भरपूर सम्मान भी बढ़ा है।
धनबाद यात्रा के क्रम में धार्मिक व सामाजिक सहित विभिन्न संस्थाओ से जुड़े ब्यवसायी प्रमोद सारस्वत ने माननीय नंदलाल जी अग्रवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित, स्वागत और उनका अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी।
श्री सारस्वत ने बताया कि निश्चित ही नंदलाल जी अग्रवाल अपने इस कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका के संग समाज हित में अपना भरपूर योगदान देकर समाज को एक जुट बनाने में सहयोग करेंगे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse