टीम एबीएन, रांची। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रचार एवं प्रसार प्रमंडल द्वारा 5 जून - विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए जन जागरुकता कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, बाजार हाट, मॉल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 29 जून, 2026 को रांची के मारवाड़ी कॉलेज में पौधा रोपण किया गया। जहां कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के साथ मिल कर पौधा रोपण किया।
इसका उद्देश आम जनों तक संदेश पहुंचाना है कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है। इस पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु यह अभियान विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पौधा रोपण करते हुए यह संदेश दिया कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को हरित पर्यावरण और सुरक्षित जीवन दें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse