टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 27 मई 2026 को पद्मिनी एकादशी पर्व अत्यंत श्रद्धा भाव व भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया । प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर लाल गुलाब, जूही, बेला, रजनीगंधा के ताजे और खूबूदार फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया।
साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं हनुमान जी का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच श्री श्याम नाम की दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गयी। मनोवांछित मनोकामना के साथ भक्तगण कतारब्रध होकर दिव्य ज्योत में आहुति प्रदान कर मनोवांछित फल की मनोकामना कर रहे थे।
खूब सज्यो दरबार खाटू वाले को, हम आज सभी मिलकर तेरी रात जगायेंगे, हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया, श्याम बाबा को श्रृंगार मन भाव इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण भावविभोर हो श्याम नाम की मस्ती लूट रहे थे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।
रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, गोपी किशन ढांढनियां, चंद्र प्रकाश बगला, धीरज बंका, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, मनोज ढांढनियां, अमित जलान, प्रियांश पोद्दार, नितेश लाखोटिया, अभिषेक डालमिया का विशेष योगदान रहा।
नोट - कल दिनांक 28 मई 2026 को द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 6:30 बजे श्री श्याम प्रभु को रमेश चन्द्र सारस्वत के परिवार की ओर से अर्पित किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse