रांची के बसंत बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

  • *प्रेस प्रकाश नार्थ*

              
    *अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की रांची के बसंत कुमार मित्तल ने

टीम एबीएन, रांची । दिल्ली में गत एक महीना से थे अपने साथ अन्य पदाधिकारी की पूरी टीम बनाकर चुनाव लड़े। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026 -31 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में बसंत कुमार मित्तल ने अपना नामांकन किया था ।

उपरोक्त चुनाव दिल्ली में 25 अप्रैल को हुआ था। गत एक महीना से लगातार दिल्ली में श्री बसंत कुमार मित्तल चुनाव के कार्यक्रम में अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी के साथ समाज के सभी वोटरो के संपर्क में थे। दिनांक 25 अप्रैल को हुए चुनाव के रिजल्ट की गिनती कल 26/4/2026 को की गयी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के एक अन्य प्रतियाशी गोपाल शरण गर्ग को 384 मतों से हराकर बसंत कुमार मित्तल ने कुल 1584 मत हासिल किए।

उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सारस्वत ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने पर रांची के बसंत कुमार मित्तल को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। उक्त जानकारी रांची के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse