एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला राजी पड़ाह व्यवस्था के तहत आगामी 18/ 19/ 20 को आयोजित विशु शिकार के सफल आयोजन हेतु आज 23.4.2026 को सेन्हा प्रखंड के पलमी गांव में पडहा वेल बुधवा उरांव की अध्यक्ष में बैठक की गयी। बैठक में जिला राजी पडहा वेल लक्ष्मीनारायण भगत, उप कोटवार सुखदेव उरांव, उपवेल बुद्धेश्वर उरांव, मीडिया प्रमुख जगदीप भगत उपस्थित थे।
बैठक में ग्रामीणों को जिला राजीव पड़ा व्यवस्था के जिला वेल ने कहा कि पेसा कानून झारखंड में लागू हो गया है इसलिए जिला राजी पड़ा व्यवस्था और पैसा कानून के नियमावली को गांव-गांव में बतलाना, जागरूक करना जिला राजी पडहा व्यवस्था का दायित्व बढ़ गया है।
इसलिए आगामी मई माह मे होने वाले विशु शिकार में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति आवश्यक हो गया है। बैठक में संदीप पहन, मंगल पहान, शनिचरवा उरांव, जीतराम उरांव, राम उरांव, रोपा उरांव, खादी पुजार, गंदुवा उरांव, रोया पहन, चेता उरांव आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse