चतरा : मंदिर की दीवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल

 

चेतावनी के बाद बाजार बंद... छावनी में तब्दील हुआ इलाका 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। वशिष्ठ नगर  थाना क्षेत्र अंतर्गत दंतार गांव में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आयी है। जहां गुरुवार सुबह  उस समय तनाव फैल गया जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। 

उन्होंने मंदिर की दीवार पर भगवान राम और माता सीता के खिलाफ अमर्यादित भाषा लिखी देखी। इस घटना ने स्थानीय हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचायी है, जिसके विरोध में पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

घटना की खबर तेजी से पूरे गांव में फैलते हुए भारी संख्या में मंदिर परिसर के पास ग्रामीण एकत्रित हो गये। जिसके बाद आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने विरोध स्वरूप बाजार की दुकानों को बंद करा दिया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह और अंचलाधिकारी (सीओ) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले मंदिर की दीवार पर लिखी गयी आपत्तिजनक भाषा को साफ करवाया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। 

घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों में से एक राहुल कुमार का ने मामले को लेकर बताया  कि इस तरह की घटना पहली बार इस इलाके में नहीं हुई है। इससे पहले भी यहां मंदिर को निशाना बनाकर ऐसी अभद्र हरकत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

इस बार  साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक बाजार बंद रहेगा। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है और मामले की जांच में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse