गोड्डा में विकास योजनाओं की गवाह बनीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

 

गोड्डा में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उद्घाटन कर दोहरायी सरकार की प्रतिबद्धता 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के महगामा में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी और कहा कि गांवों के विकास में तेजी लायी जा रही है।

मंत्री ने बताया कि बीते एक वर्ष में केंद्र सरकार से पंचायतों के लिए 52 से 65 लाख रुपये तक की राशि स्वीकृत करायी गयी है। उन्होंने कहा कि पहले सीमित बजट के कारण कई योजनाएं अटकी रहती थीं, लेकिन अब बढ़े हुए फंड से छोटे-बड़े सभी विकास कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं और वर्षों से लंबित योजनाओं को भी पूरा किया जा रहा है। 

दीपिका पांडेय सिंह ने मनरेगा योजना को लेकर चिंता जतायी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और ऐसे हालात बनाये जा रहे हैं कि मजदूर खुद काम मांगने में हिचकिचायें। इसके बावजूद राज्य सरकार मजदूरों के बकाया भुगतान के लिए केंद्र सरकार से लगातार प्रयास कर रही है। 

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मनरेगा केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। मंत्री ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सभी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। 

मंत्री ने बताया कि जर्जर सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके और कनेक्टिविटी मजबूत हो। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse