धनबाद : बाबूडीह जंगल में अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से जारी

 

रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास क्षेत्र स्थित खरखरी कोलियरी अंतर्गत बाबूडीह जंगल इन दिनों अवैध कोयला खनन का बड़ा अड्डा बन गया है। यहां खुलेआम पोकलेन मशीन के जरिए कोयले की लूट की जा रही है, दिनदहाड़े अवैध कारोबार चल रहा है। 

कोयला माफिया बेखौफ होकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। इससे सरकार और राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। इन कोयला माफियाओं के कारण कतरास के थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 

वहीं धनबाद के ईमानदार एसएसपी और उपायुक्त जैसे अधिकारियों की साख को भी कोयला माफिया धूमिल करने में लगे हैं। हालांकि, एसएसपी लगातार अवैध कारोबार पर रोक लगाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अपने अवैध कोयला कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। 

इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री, झरिया विधायक रागिनी सिंह, विधायक जयराम महतो, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और CISF को ट्वीट कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse