एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आयी, जिससे इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों है।
शनिवार रात करीब 9 बजे आस्था ट्वीन सिटी परिसर में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये। पीड़िता विभा देवी, रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी नंदलाल ओझा की पत्नी हैं। नंदलाल ओझा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ सिदगोड़ा में एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।
जब वे टेंपो से अपने फ्लैट के पास उतरे, तभी उनकी पत्नी जैसे ही नीचे उतरीं, एक बदमाश अचानक आया और उनके गले से चेन झपट ली। पास में उसका साथी पहले से बाइक लेकर खड़ा था। वारदात के बाद दोनों तेजी से मोहरदा की ओर भाग गये।
पीड़ित परिवार के अनुसार, छीनी गयी चेन की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गयी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी है। रविवार को कई लोग बिरसानगर थाना पहुंचे और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse